महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


शहडोल 

जिले के थाना अमलाई क्षेत्र में घटित महिला की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में अमलाई पुलिस ने जांच व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  25 दिसम्बर 2024 को थाना अमलाई में एक महिला की संदिग्ध मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतिका का नाम कमला बाई पति राम सहाय अगरिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी नीचे दफाई, अमराडंडी, वार्ड क्रमांक 11, थाना अमलाई, जिला शहडोल का था। मर्ग जांच के दौरान सूचनाकर्ता राम सहाय अगरिया के कथनों, घटना स्थल का निरीक्षण, शव पंचनामा, तथा डॉक्टरों की पी.एम. रिपोर्ट से यह तथ्य सामने आया कि मृतिका की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुंह और नाक दबाकर दम घुटने से हुई है, जो स्पष्ट रूप से हत्या का मामला पाया गया। डॉक्टर टीम की रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण यही स्पष्ट किया गया। इस आधार पर थाना अमलाई में बी. एन. एस. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। गहन विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही राहुल कुमार शर्मा पिता रविन्द्र कुमार शर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, कॉलेज कॉलोनी, थाना बुढ़ार को चिन्हित किया गया। संदेही आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी राहुल कुमार शर्मा द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, आरोपी राहुल कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget