भारतीय नारी समाज की एक सशक्त विचार है, भारतीय स्त्री शक्ति की मनाया गया स्थापना दिवस

भारतीय नारी समाज की एक सशक्त विचार है, भारतीय स्त्री शक्ति की मनाया गया स्थापना दिवस


श्रीमती वन्दना सिंह जी

शहडोल

भारतीय स्त्री शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में 'भारतीय स्त्री शक्ति की अवधारण" विषय पर लल्लू सिंह के निवास, शहडोल में भारतीय स्त्री शक्ति की स्थापना दिवस मनाया गया। जिसका का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। सर्वप्रथम इस अवसर पर भारतीय स्त्री शक्ति शहडोल, कार्यक्रम की संयोजक, महिला राष्ट्र की आधारशिला, वन्दना सिंह ने कहा कि-सच्ची स्त्री शक्ति तब प्रकट होती है जब नारी अपने अधिकार, अपनी पहचान और अपने अस्तित्व को खुद पर गर्व के साथ स्वीकारती है। भारतीय नारी समाज की एक सशक्त विचार है। भारतीय समाज में महिलाओं की शक्ति और प्रभाव को दर्शाती है भारतीय स्त्री शक्ति की अवधारणा। यह अवधारणा महिलाओं को केवल घरेलू या पारंपरिक भूमिकाओं तक सीमित नहीं करती, बल्कि उन्हें समाज के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के रूप में देखती ह। महिलाओं को सशक्त बनाकर, सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सकता है। महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर अपने परिवारों और समुदायों को मजबूत कर सकती हैं। साथ ही भारतीय स्त्री शक्ति के पाँचो आयामों जैसे आरोग्य, शिक्षण, आर्थिक स्वावलम्बन, स्त्री-पुरुष समानता, आत्मसम्मान आदि की जानकारी दी। वक्तव्य की अगली श्रृंखला में वरिष्ठ समाजसेवी कार्यक्रम के अध्यक्ष, दाऊराम पाण्डेय ने कहा कि सशक्त होने का आशय केवल घर से बाहर निकल कर नौकरी करना या पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलना भर नहीं है। सशक्त होने का आशय यहाँ पर उसके निर्णय ले सकने की क्षमता का आधार है कि वह अपने निर्णय स्वयं ले रही है या इसके लिए वह किसी और पर निर्भर है। इसी प्रकार आज आर्थिक रूप से सशक्त होने उसके लिए बहुत आवश्य है। वक्तव्य की अगली श्रृंखला में विशिष्ट अतिथि, उपाध्यक्ष, श्री अजय मिश्रा जी ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना उनके पूरे भविष्य को तय करता है। यदि हम अपने निर्णय स्वयं ले सकते हैं तो सही मायने में हम पूरी तरह से आजाद हैं। भारतीय स्त्री शक्ति अब आत्मनिर्भर है, निर्णय लेने वाली है, और समाज को नेतृत्व देने वाली शक्ति है। इस अवसर पर साधना सिसोदिया की ओर से आभार ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर वार्ड की महिलाएँ ममता सिसोदिया, आशा, पूजा सिसोदिया, वंदना सिंह, पूजा सिंह, मालिनी तिवारी, कृष्ण सिंह, रंजीता तिवारी, दीप्ती सिंह और समस्त महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget