अवैध रेत चोरी करके परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़कर किया जप्त
अनूपपुर
जिले के जैतहरी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग ट्रेक्टर ट्राली लगाकर तिपान नदी गाजर घाट सिवनी मे शासन का रेता चोरी कर ट्राली मे लोड कर रहे है तब हमराह स्टाफ को लेकर सूचित स्थान पर पहुंचकर देखा तो स्वराज ट्रैक्टर इंजन नं. CJ1354/NL012477 एवं चेचिस न. MBNAK 48 ACN TM39975 ट्राली लगाकर ट्राली मे 03 घन मीटर रेत लोड था उक्त ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर कब्जे पुलिम लिया गया तथा आरोपी चालक कल्याण सिहं गोड़ पिता आनंद सिहं गोड़ उम्र 24 वर्ष निवासी झांईताल एंव वाहन मालिक लक्ष्मण सिहं राठौर पिता वीरभान राठौर उम्र 47 वर्ष निवासी आदर्श ग्राम शिवनी के विरूद्ध अपराध क्र 232/2024 धारा 379, 414 ,34 ता०हि0 4/21 खान खनिज अधिनियम वाहन का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। दूसरे मामले में ट्रैक्टर क्र. एम.पी. 65 एए 4386 में बिना नंबर की ट्राली लगाकर ट्राली मे 03 घन मीटर रेता लोड था उत्क्त ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर कब्जे पुलिम लिया गया तथा आरोपी चालक राहुल राठौर पिता रामखेलावन राठौर उम्र 22 वर्ष निवासी अमगवां एंव वाहन मालिक राजेन्द्र सिहं राठौर पिता ददन सिहं राठौर उम्र 34 वर्ष निवासी बलबहरा के विरूद्ध अपराध क्र 231/2024 धारा 379, 414 ,34 ता०हि0 4/21 खान खनिज अधिनियम वाहन का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।
