मीना सिंह सर्वश्रेष्ठ उपन्यासकार गोपाल राम गहमरी साहित्य, सर्वश्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित

मीना सिंह सर्वश्रेष्ठ उपन्यासकार गोपाल राम गहमरी साहित्य, सर्वश्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित


अनूपपुर    

एशिया महाद्वीप के सबसे वृहद गांव गहमर में तीन दिवसीय जासूसी उपन्यास का गोपाल राम गहमरी जी की स्मृति में साहित्यिक कार्यक्रम  साहित्य सरोज पत्रिका के संपादक  डॉ.अखंड सिंह के द्वारा साहित्य, कला, लोक नृत्य गायन वादन एकांकी कहानी, कवियत्री सम्मेलन, पुस्तक मेला स्वास्थ्य योग शिविर कवि सम्मेलन आयोजित किए गए। तीन दिवसीय सफल आयोजन पूर्ण हुआ। वरिष्ठ श्रेष्ठ साहित्यकारों ने रचनाकारों ने कलाकारों ने गीतकार और फिल्मकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही साथ धार्मिक आयोजन में गंगा स्नान, नौका विहार, गंगा परिक्रमा मां कामाख्या के दर्शन पूजन, और मंदिर प्रांगण में भी परम श्रद्धेय महंत के सानिध्य मे भक्ति मय काव्य गोष्ठी भी आयोजित की गई। श्रीमती मीना सिंह अनूपपुर मध्य प्रदेश से पहुंची।

गहमर उनका  ग्रह ग्राम और कुलदेवी मां कामाख्या है। मां के दरबार में  भी भक्ति मय काव्य गोष्ठी में स्वर के जादू बिखेरें।अपनी मधुर कंठ और उत्कृष्ट लेखन शानदार,प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं।और अनेक सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। गोपाल राम गहमरी साहित्य सर्वश्रेष्ठ रचनाकार के सम्मान से उन्हें नवाजा गया। मीना सिंह ने सम्मान प्राप्त करने का परम सौभाग्य प्राप्त होने और कार्यक्रम के आयोजक एवं समस्त कार्यकारिणी को हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 कार्यक्रम में उपस्थित फिल्मकार सुनील दत्त मिश्रा, डा. अपर्णा, डॉ पुष्पा सिंह दिल्ली, राजेश भटनागर जयपुर, डॉ. गोप कुमार, गणेश विद्यार्थी, ओम मिश्रा लखनऊ, डॉ.कनक, रश्मि राज वर्मा, बृजेंद्र गुप्ता, संतोष शान,  बहुत से साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। जिसमें उन्हें भी  9 वा गोपाल राम गहमरी  साहित्य  के सर्वश्रेष्ठ रचनाकार के रूप में सम्मानित किया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget