पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे कांग्रेस भवन का लोकार्पण, होगा ऐतिहासिक स्वागत- फुंदेलाल सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे कांग्रेस भवन का लोकार्पण, होगा ऐतिहासिक स्वागत- फुंदेलाल सिंह


अनूपपुर

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व जिला कांग्रेसाध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष कमलनाथ जी का 22 मई दिन सोमवार को जिला मुख्यालय अनूपपुर आगमन हो रहा हैं। जिनके करकमलों द्वारा स्टेट बैंक के पास नव निर्मित कांग्रेस भवन का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न होगा एवं साथ ही जन सभा को भी संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष कमलनाथ जी के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह है।उन्होंने अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस जनों से अपील की है कि अभी से प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष की तैयारी में सभी जुट जाए एवं ऐतिहासिक उनका अनूपपुर जिला मुख्यालय में स्वागत,वंदन,अभिनंदन कर उनको संदेश दे दे कि अनूपपुर जिला विधानसभा चुनाव 2023 में पूरी तरह से कांग्रेसमय होने जा रहा है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget