वन समिति चुनाव में ललिता राठौर अध्यक्ष, आशीष सिंह उपाध्यक्ष राकेश केवट बने सहसचिव
*सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किए गए समिति के सदस्य*
अनूपपुर/जैतहरी
अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत क्योंटार में चांदपुर एवं क्योंटार बीट अंतर्गत वन समिति का चुनाव किया गया जिसमें वन विभाग के निर्देशानुसार सरपंच की अध्यक्षता एवं वन विभाग के डिप्टी रेंजर के कुशल मार्गदर्शन में पंचायत में उपस्थित गणमान्य नागरिकों के सर्वसम्मति से सदस्यों को चुना गया।
सदस्यों के चुनाव के बाद सभी लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की और सबका स्वागत किया। बता दें कि 5 साल पूर्ण होने के उपरांत नई समिति का गठन किया जाना था जिसका चुनाव करने का समय पहले ही ग्रामसभा में निर्धारित कर लिया गया था। दिनांक 21 अप्रैल 2023 को सबकी उपस्थिति और सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए ललिता बाई राठौर,उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष सिंह गोंड़ एवं सह सचिव पद के लिए राकेश कुमार केवट को चुना गया।
डिप्टी रेंजर सिकरवार ने सदस्यों के चुनाव के दौरान सभी जानकारियां ग्राम सभा के समक्ष रखते हुए किसके बारे में जानकारी प्रस्तुत किए और सफलतापूर्वक चुनाव कराया। सिकरवार ने बताया कि अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सहसचिव मिलकर समिति का गठन करेंगे एवं समिति में कम से कम 11 और अधिकतम 21 सदस्य चुने जाएंगे और सभी मिलकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद सभी ने भारत माता के जयकारे से पंचायत में गूंज उठाई और वन और वन जीवों कि रक्षा कि शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान रामरती अगरिया सरपंच ग्राम पंचायत क्योंटार, अमर सिंह राठौर उप सरपंच, आर.एस.सिकरवार परिक्षेत्र सहायक जैतहरी, लक्ष्मी बैगा बीट गार्ड क्योंटार, चंदा राठौर मोबलाइजर, चंद्रभान सिंह राठौर पत्रकार एवं समाजसेवी,महेश तिवारी, शुकुल अगरिया, कमलेश माहरा, ललिता बाई राठौर, आशीष सिंह गोंड़, राकेश कुमार केवट, आनन्दराम राठौर, नारायण राठौर, जुगुल किशोर राठौर, सुबेलाल कोल, विजय कोल, नर्बद राठौर, सियाराम कोल, रामबाई कोल, प्रेमलाल यादव, भूषण सिंह राठौर, कोमल बाई राठौर, सुनीता राठौर, सुमित्रा राठौर, रिशपत चौधरी, दादूराम कोल, लखन कोल, बद्री प्रसाद कोल, रामनारायण राठौर, बद्री राठौर समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
