वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता व प्रदेश संगठन मंत्री सम्भाग प्रवास पर
*अनूपपुर जिला अध्यक्ष मुकेश जैन ने वैश्य बंधुओ से की पहुंचने की अपील*
अनूपपुर
22 अप्रैल को मध्यप्रदेश के वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन शहडोल संभाग में हो रहा है जहां पर वह विभिन्न नीतियों को अनुमोदित करेंगे। जैसा कि आपको जानकारी है की संभाग के अंतर्गत समस्त जिलों की तहसील इकाइयां मेन इकाई, महिला इकाई, युवा इकाई, वा इसी तरीके से समस्त जगह जहां नगरपालिका नगर परिषद है। वहा नगर इकाइयों का गठन भी किया गया है।
आपको बता दें कि यह गठन प्रदेश के निर्णय अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के द्वारा होना है साथ ही पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जी वा संगठन महामंत्री जी के द्वारा नियुक्तियां जारी की जाएंगी। वही इस हेतु दिनांक 22 अप्रैल 2023 को दोपहर 12:00 से शहडोल संभाग की बैठक वा पत्रकार वार्ता के लिए प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री शहडोल पहुंच रहे हैं।
जिनमें जिले से अपेक्षित लोग निम्न सूची दी गई है।
1 प्रदेश पदाधिकारी व संभागीय पदाधिकारी।
2 मुख्य इकाई के जिलाध्यक्ष वा जिला प्रभारी।
3. महिला इकाई के जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी
4. युवा इकाई के जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी
प्रत्येक जिले से कुल 6 लोग अपेक्षित है जिन्हें लाने का दायित्व मुख्य इकाई के जिलाध्यक्ष का रहेगा। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता शहडोल संभाग के उमरिया जिले की पाली में जाकर मां बिरासिनी देवी मंदिर जाकर मां का दर्शन करेंगे। जहां मां का आशीर्वाद लेंगे और अपने इस समुदाय का विस्तार भी करेंगे। जिला अध्यक्ष मुकेश जैन ने वैश्य बंधुओं से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो और संगठन को मजबूती प्रदान करें।
