कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सरपंचों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सरपंचों को दिलाई भाजपा की सदस्यता 

*जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष के प्रयास से भाजपा में हुए शामिल*


अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना 2 के तहत 21 अप्रैल 2023 को जैतहरी मंडल के ग्राम पंचायत कुकुरगोडा एवं ग्राम पंचायत पचौहा के सरपंच को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के द्वारा अपने निज निवास पर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। दोनों ग्राम पंचायत के सरपंचों को भाजपा में शामिल कराने के पीछे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह एवं भाजपा मंडल जैतहरी के अध्यक्ष दिनेश राठौर की सराहनीय भूमिका रही  जिनके प्रयास से  ग्राम कुकुरगोड़ा के सरपंच भारत सिंह ग्राम पंचायत पचौहा के सरपंच राय सिंह  ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जैतहरी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है संगठन के सभी करणी कार्यों को करते हुए संगठन विस्तार की दृष्टि से पार्टी में नए लोगों को शामिल करने का कार्य भी जैतहरी मंडल में किया जा रहा है और इसी कड़ी में दो ग्राम पंचायतों के सरपंचों को भाजपा में शामिल करने का कार्य किया गया है। ग्राम पंचायतों के सरपंच द्वारा भाजपा की  सदस्यता ग्रहण करने से भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र में मजबूत होगी और इसका फायदा आगामी होने वाले चुनाव में भी पार्टी को मिलेगा ,सदस्यता ग्रहण करने के दौरान जैतहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर  संधू केवट , जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी , सिवनी सरपंच नत्थू कोल , पंच दिनेश भाई, छाता पटपर सरपंच गजरूप सिंह , वरिष्ठ नेता राकेश गुप्ता , तथा जैतहरी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget