कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दी हिदायत, व्यवस्था में करें सुधार, दो सप्ताह बाद करूंगा समीक्षा

कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दी हिदायत, व्यवस्था में करें सुधार, दो सप्ताह बाद करूंगा समीक्षा  


अनूपपुर 

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा सिकलसेल एनीमिया के संबंध में समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय, सिविल सर्जन डॉ. एस.आर. परस्ते, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सहित सर्व संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे। 

समीक्षा बैठक में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने मातृ स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा सिकलसेल एनीमिया के तहत किए गए कार्यों की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा उपलब्ध नही कराए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए नाराजगी जाहिर की गई। स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में अधिकारियों द्वारा जानकारी नही दिए जाने पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को हिदायत देते हुए स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बेहतर सुधार करने के साथ आवश्‍यक जानकारियों की तैयारियों के साथ 2 सप्ताह पश्‍चात् समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।  

बैठक में उपस्थित जिला स्वास्थ्य अधिकारियों तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारियों द्वारा बिना तैयारी समीक्षा बैठक में आने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन मैदानी स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। राज्य शासन द्वारा आम जनों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया गया है। जिसके आशा अनुरूप परिणाम जिले में देखने को नही मिल रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार, मॉनिटरिंग तथा तथ्यात्मक जानकारी का संधारण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में आवश्‍यक सुधार नही मिलने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget