3 दिन से लापता युवक का तालाब में तैरता हुआ मिला शव, जांच जारी

3 दिन से लापता युवक का तालाब में तैरता हुआ मिला शव, जांच जारी


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत नपा पसान में शुक्रवार की दोपहर 24 वर्षीय युवक का शव पानी में तैरता मिलने की सूचना पर आसपास की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस जांच में जुटी हैं। भालूमाडा थाना की जानकारी के अनुसार नगर पालिका पसान के वार्ड क्रमांक 8 में पसान बस्ती निवासी 24 वर्षीय भूपत सिंह पुत्र दारा सिंह का शव पसान जलाशय में तैरते हुए मिलने की सूचना पर परिजनों द्वारा दी गई। जिसके बाद शव को निकाल कर पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि युवक भूपत बैगा 5 अप्रैल की दोपहर से अपने घर से लापता था। युवक शराब के नशे में अक्सर घर से बाहर निकल जाता था। 5 अप्रैल को भी शराब के नशे में निकल गया था। जब रात में घर नहीं आया तो घर वालों ने उसकी तलाशी में जुट गए दोपहर कुछ लोग पसान से भालूमाडा जाने वाला जलाशय में अपनी जानवरों को लेने के लिए गए थे। तभी लोगों ने पानी में शव को घास के पास फंसा उतराता दिखा जिसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना थाना भालूमाड़ा को दी। पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर में किसी भी प्रकार का कोई चोट के निशान नहीं है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही हैं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget