पति ने पत्नी का फोड़ा सर, युवती ने खाया चूहा मारने वाली दवा

पति ने पत्नी का फोड़ा सर, युवती ने खाया चूहा मारने वाली दवा


अनूपपुर/कोतमा

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती रामकली महरा पिता राधे महरा के द्वारा अज्ञात कारणों 'चूहा 'मारने की जहरीली दवा का सेवन कर लिया गया जिसे घायल से अवस्था में परिजनों के द्वारा उपचार हेतु दाखिल कराया गया जहां तत्काल चिकित्सकों की टीम उसके उपचार में जुट गई फिलहाल युवती की हालत स्थिर है।

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत दर्रीटोला 29 वर्षीय महिला का सिर पति ने ईट मारकर फोड़ दिया जिससे पत्नी को गंभीर चोट आई हालांकि महिला ने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई है पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू किया है। सुकून बाई मरावी उम्र 29 वर्ष निवासी दरी टोला शिकायत करते हुए बताई है कि पति गंगाराम मरावी के साथ विवाद हुआ था जिससे वह घर छोड़कर चला गया था जब वापस आया तो सुकून बाई ने अपने पति से पूछा कि कहां गई थी बस इसी बात को लेकर आरोपी गंगाराम ने अपने पत्नी के सिर में ईट दे मारी जिससे सिर से काफी खून बहने लगा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget