नाबालिग किशोरी हुई लापता, अज्ञात कारणों से किशोर ने लगाई फांसी
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत राम मंदिर स्थित रामनगर से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी घर से अचानक लापता हो गई घबराए परिजनों ने तत्काल ही रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू किया है। सुबह किशोरी बिना बताए घर से निकली थी परिजनों का कहना है उनकी किशोरी का किसी ने अपहरण कर अपने साथ ले गया है। इसलिए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला पंजीबद्ध किया हैं।
जिले रामनगर थाना अंतर्गत पौराधार वार्ड क्रमांक 2 में किशोर के द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। अजय कुमार 39 वर्ष के द्वारा थाना में सूचना दर्ज कराई की डैम के पीछे रोहित रजक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंच शव परीक्षण एवं पीएम उपरांत परिजनों को सौप दिया। मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो सका है
