हनुमान जी के शोभा यात्रा पर धर्म विरोधी पोस्ट पर बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, युवक ने मांगी माफी

हनुमान जी के शोभा यात्रा पर धर्म विरोधी पोस्ट पर बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, युवक ने मांगी माफी


अनूपपुर

राष्ट्रीय बजरंग दल ने आज दानिश खान द्वारा इंस्टाग्राम में मस्जिद के बाहर मुजरा देश के भविष्य इस तरह की टिप्पणी करने पर उससे माफी मंगवाई। दानिश खान ने लिखित में माफी मांगी और दोबारा इस तरह की गलती नहीं करने की बात कही। ज्ञात हो कि इसके पूर्व सोशल मीडिया में हिन्दू धर्म के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर 8 अप्रैल को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली अनूपपुर को ज्ञापन सौपते हुये उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। जिसमे बताया गया कि दानिश खान पिता याकूब खान निवासी अनूपपुर द्वारा 8 अप्रैल को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) में हिन्दू धर्म के निकल रहे शोभायात्रा को अपमानित करते हुये पोस्ट किया गया। जिसमें उसने मस्जिद के बाहर मुजरा (देश का भविष्य) शब्द बोलते हुये हमारी आस्था पर कुठराघात करते हुये अपमानित कर हिन्दू-मुस्लिम भाई चारे को ठेस पहुंचाया है। जिस पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दानिश खान द्वारा दंगा भड़काने के उद्देश्य से किये गये धर्म विरोधी पोस्ट पर दंडनात्मक कार्यवाही की मांग की गई है।

अनूपपुर कोतवाली द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए दानिश खान को बुलवा कर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाया। दानिश खान पुत्र याकूब खान ने किए गए पोस्ट पर खेद प्रकट कर अपनी गलती मानते हुए सार्वजनिक रूप माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में दोबारा इस तरह कि असामाजिक एवं धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की प्रचारित नहीं की जाएगी। अगर भविष्य में भी ऐसा मेरे द्वारा कभी किया जाता हैं तो मुझे कठोर से कठोर दंड स्वीकार होंगे। उसने कहा कि यह लिखित आवेदन अपने पूरे होशो हवास में बिना किसी दबाव के पूरे सम्मान के साथ सभी का आदर करता हूं और माफी मांगता हूं। इसके बाद कहीं मामला शांत हुआ।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget