तलाकशुदा महिला ने युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज
अनूपपुर
अनूपपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तलाकशुदा महिला ने एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर मेरे साथ रेप किया है। महिला ने कहा मैंने उसे काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के कथनानुसार 2021 में महिला की पहचान शुभम सोनी से इंस्टाग्राम से हुई थी। कुछ दिनों के बाद शुभम सोनी ने महिला का मोबाइल नंबर मांगा था। और कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। तुमसे शादी करना चाहता हूं, तब महिला ने बताया था कि मैं तलाकशुदा हूं। उसने मुझसे कहा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता और भरोसा दिलाया कि मैं तुमसे शादी करूंगा। मोबाईल नम्बर देने के बाद दोनों की बात होने लगी बातचीत करने के लगभग तीन माह बाद 1 जनवरी 2022 को शुभम सोनी अपने साथ शहडोल से अनूपपुर लेकर आ रहा था। वह मुझे अनूपपुर शहर में ना लाकर हाईवे रोड सांधा तिराहा के पास के जंगल में ले गया, मेरे साथ वहां जबरदस्ती सबंध बनाया था। उसके बाद लगातार वह मुझे मिलने के लिये बुलाता और अलग-अलग जगह ले जाकर मेरे मना करने के बावजूद शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। 10 अप्रैल 2023 को रात करीब 9 बजे शुभम से बात करने उसके घर गई। शुभम सोनी ने मुझसे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। वह बोला कि तुमको जो करना है, कर लो। मैं तुमसे शादी नही करूंगा। मैंने उसे बहुत समझाया पर वह नहीं माना। उसके बाद मैंने ये सारी बातें पिता को बताई ।
