भूमिगत खदान के पास जंगल मे लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड़ ने बुझाई आग, बड़ी दुर्घटना टली

भूमिगत खदान के पास जंगल मे लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड़ ने बुझाई आग, बड़ी दुर्घटना टली


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के नगर परिषद डूमरकछार क्षेत्रांतर्गत मंगलवार को अज्ञात कारणो से झिरिया भूमिगत खदान के समीप एवं जंगल मे भीषण आग लगी थी जो धीरे-धीरे बढ़ती ही चली जा रही थी, आग बढ़ते बढ़ते झिरिया यूजी खदान के कार्मिक विभाग के कार्यालय एवं बारूद घर की तरफ भी लगभग बढ़ चुका था जिसकी सूचना लगभग दोपहर 02 बजे एसईसीएल एवं वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा नगर परिषद डूमरकछार को दी गई, सूचना प्राप्त होते ही तत्काल अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया एवं सीएमओ राकेश शुक्ला के मार्गदर्शन में फायर सर्विस विभाग को आगजनी स्थल पर भेजा गया, अग्निशमन विभाग के प्रभारी तीरथ पनिका वाहन चालक मुन्ना पाल, सहायक पवन गौतम के साथ नल जल विभाग से विक्रम सिंह,विजय यादव,उत्तम कोल, अनिरुद्ध दाहिया, पंकज चतुर्वेदी सभी आगजनी स्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने मे जुट गये यथास्थिति को सभापति रविसिंह ने मौके पर संभाले हुए लगातार 6 से 7 घंटे फायर फाइटिंग करने के बाद दमकल के कर्मचारियों ने आग पर नियंत्रण पाया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget