स्व. भगवत शरण माथुर को दी श्रद्धांजलि, कर्तव्यनिष्ठ कर्मयोगी थे भगवत शरण माथुर- वंदे महाराज

स्व. भगवत शरण माथुर को दी श्रद्धांजलि, कर्तव्यनिष्ठ कर्मयोगी थे भगवत शरण माथुर- वंदे महाराज


अनूपपुर/अमरकंटक

स्व. भगवत शरण माथुर आज के परिवेश के सच्चे कर्तव्यनिष्ठ कर्मयोगी थे। उनकी शिक्षा, उनके विचारधाराओं का अनुकरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। श्री नर्मदे हर सेवा न्यास ,बराती धाम अमरकंटक के संस्थापक , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार , मप्र भाजपा के पूर्व सह संगठन मंत्री , भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक स्व श्री भगवत शरण माथुर जी की जयंती अवसर 13 अप्रैल को अमरकंटक में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ,नर्मदा उद्गम मंदिर के पुजारी पं श्री धनेश द्विवेदी वंदे महाराज ने उपरोक्त विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि स्व माथुर का जीवन  कार्यकर्ताओं के लिये खुली पाठशाला जैसा है। जिससे शिक्षा लेकर सफलता पूर्वक समाज सेवा करते हुए आगे बढ सकते हैं। 

श्री नर्मदे हर सेवा न्यास के सचिव रामलाल रौतेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्व माथुर के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रचारक एवं संतत्व को प्राप्त मिलिंद जी भाई साहब ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण पुरानी यादों को ध्यान करते हुए लोगों को भाव विभोर कर दिया।उन्होने कहा कि वे सामाजिक राजनैतिक जीवन में काम करते हुए बेदाग निकल आने वाले तपस्वी थे। पूर्व विधायक सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, संतोष लोहानी, लवकुश शुक्ला, योगेन्द्र भैयन चतुर्वेदी, उमेश पाण्डेय, शिव चौधरी,विजय शुक्ला,  हरिशंकर वर्मा, राजेन्द्र तिवारी,हनुमान गर्ग, मुनेश्वर पाण्डेय, आशुतोष सराफ, श्रीमती अंजना कटारे, दुर्गा पवार, राजेश पयासी, उमाशंकर मुन्नु पाण्डेय, आदर्श दुबे सहित सैकडों लोगों की उपस्थिति में मेडियारास की संगीत मंडली ने 

प्रात: 9.00 बजे से सुन्दरकाण्ड का सस्वर पाठ किया । तत्पश्चात हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनूपपुर, बिजुरी, कोतमा, अमरकंटक, राजेन्द्रग्राम ,शहडोल के बहुत से प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में आयोजित विचारगोष्ठी का कुशल संचालन उमेश पाण्डेय ने किया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget