पटवारी से गाली गलौज जान से मारने की धमकी, दूसरे मामले में जमीनी विवाद में जान से मारने की धमकी
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के थाना अमरकंटक अंतर्गत पोंडकी हल्का के पटवारी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी को उसके मोबाइल पर हल्का क्षेत्र के ग्राम भुण्डाकोना के रहने वाले राजकुमार बंजारा के द्वारा मोबाइल पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई जिसकी शिकायत पटवारी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी के द्वारा थाना अमरकंटक में की गई मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तत्काल राजकुमार बंजारा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 294 506 व 507का अपराध दर्ज करते हुए मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
अमरकंटक पुलिस को पटवारी राजेंद्र प्रसाद द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि जब वह हल्का क्षेत्र में न्यायालय तहसीलदार के द्वारा दिए गए आदेश के पालन में कार्य करने गया था उसी दौरान उसके मोबाइल पर फोन आया और वह साउंड ऑन कर बात कर रहा था तब राजकुमार बंजारा के द्वारा उसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई जिससे डरा सहमा हुआ है और मैदानी क्षेत्र में कार्य करने में असहाय महसूस कर रहा है जिस पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया है।
जिले थाना भालूमाड़ा पुलिस को दीन दयाल साहू पिता कामता प्रसाद साहू उम्र 39 बर्ष निवासी ग्राम श्रमिक नगर कोतमा ने शिकायत करते हुए बताया कि जब वह जेसीवी लगवाकर अपने खेत से मिट्टी उठवा रहा था तभी बालकरण चौधरी व भोला चौधरी वहां पहुंचे और जेसीबी मशीन बंद करवाते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे डर के कारण मैं वहां से मशीन लेकर आ गया पुलिस ने जमीन का विवाद होने के कारण धमकी देने वालों के विरुद्ध 294,506 व 34 का अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
