महिला से बात करना पड़ा भारी पुत्र ने की पिटाई, दूसरा मामले में महिला की 4 लोगों ने की पिटाई
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के राजेंद्र ग्राम थाना अंतर्गत ग्राम महोरा में 35 वर्षीय जयपाल साकेत के साथ अमरकंटक के उमेश कुमार बनावल ने डंडे से मारपीट की है जिससे फरियादी के सर पर चोट आई है हालांकि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि फरियादी अपनी शिकायत पर बताया है कि आरोपी की मां और फरियादी एक ही गांव के रहने वाले हैं उन्हीं के बीच जान पहचान होने के कारण बातचीत होती रहती है ,उसी बात को लेकर आरोपी को यह बात नागवार गुजरी और जाकर फरियादी के साथ धमकी देते हुए मारपीट करने लगा, जिससे फरियादी को चोट आई है हालांकि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294 323 506 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू किया है।
जिले के बिजुरी पुलिस ने अयोध्या बस्ती कपिलधारा बिजुरी निवासी मंजू गर्ग पति बलबीर गर्ग की शिकायत पर मारपीट कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाली महिला सुमन पांडेय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452 294 323 506 134 का अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है।
मंजू गर्ग पति बलबीर गर्ग निवासी अयोध्या बस्ती कपिलधारा ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि सुमन पाण्डेय मेरे घर दूध लेने के लिये आई तो मै बोली दूध नही है तो सुमन पाण्डेय दूसरी बात को लेकर कसम खाने के लिये कहने लगी मेरे द्वारा मना करने पर गाली गलौज करने लगी इसी बीच सुमन पाण्डेय का भांजा अंशू, बेटा राधे पाण्डेय, लड़की तनु पाण्डेय, सभी मेरे घर आकर मारपीट किये पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद जांच प्रारंभ कर दी है जांच के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।
