धुंए से दम घुटने पर घर के अंदर बृद्ध की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
अनूपपुर/रामनगर
अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत ग्राम झीमर में 80 वर्षीय तेजमनिया चौहान का घर के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों ने रामनगर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा है पुलिस पूरे मामले की जांच पर जुटी हुई है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 80 वर्षीय वृद्ध घर पर अकेले रहती था वही रात्रि के समय घर में ज्यादा धुंआ होने के कारण दम घुटने से वृद्ध की मौत होने का आकलन पुलिस लगा रही है ,पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने उपरांत और भी स्पष्ट हो जाएगा उसी के आधार पर आगे जांच की जाएगी।
