16 वर्षीय किशोरी लापता अपहरण होने की आशंका, पुलिस ने शुरू की तलाश
अनूपपुर/रामनगर
अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत निम्हा गांव से 16 वर्षीय किशोरी के अपने घर से बिना बताए कहीं चले जाने की घटना सामने आई है। परिजनों द्वारा किशोरी की तलाश में पास पड़ोस रिश्तेदार सहित संभावित जगहों में पता तलाश किए जाने के बाद भी नहीं मिली। सिंह गोंड 38 वर्ष के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ बहला- फुसलाकर अपहरण किए जाने को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के द्वारा टीम बनाकर किशोरी की तलाश में जुट गई है।
