भाजपा किसान मोर्चा की आखेटपुर में संपन्न हुई श्रीअन्न (मोटा अनाज) की बृहद कार्यशाला
शहडोल/ब्यौहारी
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला शहडोल के नेतृत्व में मंडल व्योहारी के ग्राम आखेटपुर में श्रीअन्न (मोटा अनाज) के प्रचार प्रसार की वृहद कार्यशाला का आयोजन किसान मोर्चा के तत्वाधान में किया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में, सीधी संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रीति पाठक व्योहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद कोल किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी ब्यौहारी नगर परिषद के अध्यक्ष कृष्णराजन गुप्ता जिला उपाध्यक्ष मोती सिंह बघेल शत्रुघ्न चतुर्वेदी जिला
महामंत्री राम नारायण मिश्रा जिला मंत्री ज्ञानेंद्र राठौर जिला कोषाध्यक्ष संजय जैन जिला सोशल मीडिया प्रभारी नीरज शुक्ला सहित ब्यौहारी मंडल के मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजभान पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकरता वा किसानों ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ लोकप्रिय सांसद श्रीमती रीति पाठक विधायक शरद जुगलाल कोल व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया साथ ही अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ने समस्त किसानों को प्राकृतिक खेती व श्री अन्य मोटा अनाज की खेती की ओर आगे आने का आवाहन मंच के माध्यम से किया इसी कड़ी में लोकप्रिय सांसद श्रीमती रीति पाठक ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी विस्तार से लोगों के बीच में साझा की क्षेत्रीय विधायक शरद कोल ने कहा हमारी मध्य प्रदेश के सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दिन रात एक कर किसानों के लिए नित नई योजनाओं के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश का सतत विकास करने में अग्रसर हैं माननीय विधायक जी ने अपने संदेश साझा करते हुए बहुप्रतीक्षित मार्गो की स्वीकृति का संदेश भी आम जनमानस के बीच साझा किया तथा 327 करोड़ की लागत से बनने जा रही भननी परियोजना किसानों के हितार्थ पाइपलाइन की जानकारी भी विधायक द्वारा बताई गई कार्यक्रम के,कुशल मंच का संचालन भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री पुष्पेंद्र पटेल तथा आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा के महामंत्री द्वारा किया गया।
