युवती के साथ किया छेड़छाड़ जब युवती ने किया विरोध तो आरोपियों ने जमकर कर दी मारपीट
अनूपपुर/बिजुरी
अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत कपिलधारा में आरोपियों ने पहले तो 19 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया, जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने युवती के साथ जमकर मारपीट करते हुए कपड़े तक फाड़ डाले, हालांकि युवती की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। कपिलधारा निवासी प्रीतम सेन एवं अन्य लोग मिलकर युवती के साथ छेड़खानी किए, जब युवती ने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर युवती के साथ मारपीट की है हालांकि युवती की शिकायत पर बिजुरी पुलिस ने धारा 354 एसटी एससी एवं मारपीट के विभिन्न धाराओं के मामले दर्ज किए हैं।
