यूक्रेन फंसे भर भारतीय छात्रों को जल्द वापस लाने की मांग पर NSUI ने किया प्रदर्शन

यूक्रेन फंसे भर भारतीय छात्रों को जल्द वापस लाने की मांग पर NSUI ने किया प्रदर्शन


अनूपपुर

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला महासचिव सचिन पटेल के नेतृत्व में एवं एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव नितीश गौड़ जी, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष श्री मंजूल त्रिपाठी जी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनूपपुर संजय सोनी जी के निर्देश पर दर्जनों छात्र अनूपपुर के शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के सामने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को जल्द से जल्द भारत वापस लाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया!

सचिन पटेल ने कहा कि हमारे बहुत सारे भारतीय छात्र विदेशों में जाकर पढ़ाई करते है यूक्रेन देश में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए भारत से बड़ी संख्या में हर साल छात्र जाते हैं आज लगभग 8 दिन से यूक्रेन और रूस देश का लड़ाई चल रही है लेकिन आज दिनांक तक भी भारतीय छात्रों को लाने के लिए मोदी सरकार द्वारा कोई बड़े स्तर में प्रयास नहीं किया जा रहा है जिससे कि छात्र और उनके अभिभावक बहुत परेशान है एक ओर जहां मोदी सरकार पूरे विश्व में अपने आप को विश्वगुरु कहते हैं और कहते हैं मेरा डंका हर देश में बजता है पर बहुत दुख की बात है कि आज इस विषम परिस्थिति में भारत के छात्रों का किसी प्रकार से कोई मदद नहीं हो  रहा हैं  हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि बहुत तेजी से भारतीय छात्रों को सकुशल यूक्रेन से बाहर निकाला जाए 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई अनूपपुर ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य राठौर, एनएसयूआई तुलसी महाविद्यालय अध्यक्ष सीमा सिंह, संदीप राठौर, सतीश महोबे, इमन परवीन, कंचन कोरी, वर्षा यादव, नजराना परवीन, जावित्री सिंह, संदीप चौधरी, सुशील प्रजापति आदि!

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget