बनारस जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी 1 की मौत, 10 घायल यात्री घायल
शहड़ोल
शहड़ोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के चुन्दी नदी के समीप शहडोल से बनारस जा रही नफीस ट्रेवेल्स कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई तो वही 10 अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जयसिहंनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
शहडोल से बनारस जा रही नफीस ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP-18-P-0424 गोहपारू थाना क्षेत्र के चुन्दी नदी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई ,जिससे बस में सवार यात्री देवलौन्द के ग्राम टांघर निवासी अजय सिंह गोंड़ की मौत हो गई तो वही बस में सवार अन्य यात्री हिमांचल प्रदेश शिमला जिले के सरवानी निवासी शेर सिह राजपूत, सहित सीधी जिले के रूपेश कुमार सोनी, कुसुम सोनी, ज्ञानेंद्र केवट, राम आश्रय प्रसाद मिश्रा, ब्रजेन्द्र सिह सेंगर अनुपपुर जिले मोनू गुप्ता, शहडोल निवासी बादशाह सिह गोंड़, शहडोल के जैतपुर ब्रज मोहन सिह गहरवार, घायल हो गए ,जिन्हें उपचार के लिए जयसिहंनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका उपचार जारी है । वही मामले की जानकारी लगते ही गोहपारू पुलिस मौके पर पहुच लोगो को इलाज के लिए जयसिहंनगर अस्पताल ले गई....