DFO की तानाशाही, वन परिक्षेत्राधिकारी को हटा कर कनिष्ठ उपवन क्षेत्रपाल को किया पदस्थ

DFO की तानाशाही, वन परिक्षेत्राधिकारी को हटा कर कनिष्ठ उपवन क्षेत्रपाल को किया पदस्थ


अनूपपुर

प्राप्त जानकारी के अनुसार जन चर्चा का विषय बना हुआ है कि इन दिनों राजपत्रित पद पर अराजपत्रित को प्रभार सौंपा।वन मण्डल अधिकारी डॉक्टर ए ए अंसारी द्वारा वन परिक्षेत्राधिकारी अनुपपुर पंकज शर्मा वन क्षेत्र पाल को मनमाने तरीके से हटा कर विशेष कर्तव्य पर यहीं पदस्थ कर दिया है इनकी पदस्थिति मध्यप्रदेश के राज्यपाल के आदेशानुसार हुई थी मगर अपनी मनमानी तरीके से हटा कर एक उपवन क्षेत्रपाल को इनके स्थान पर पदस्थ कर दिया गया लगता है वह मण्डलाधिकारी श्री अंसारी राज्यपाल के आदेश को भी नहीं मानते। इस के पूर्व भी इनके द्वारा राजेन्द्रग्राम के रेंजर को हटा कर एक उप वनक्षेत्रपाल को पदस्थ किया गया है। जब कि दोनों ही पद अलग -अलग कैडर के होते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इनके द्वारा अपनी स्वार्थ पूर्ति करने के लिए यह तुगलकी निर्णय लिया गया है। शासन से पदस्थ दोनों रेंजर आज अपने पद से छोटे पद के अधीन कार्य करने को बाध्य हैं। सुना है जिला कलेक्टर से इनके घनिष्ट सम्बन्ध होने के चलते इनके द्वारा मनमाने तरीके से बैखोफ शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिला कलेक्टर भी इस सम्बंध में चुप हैं कलेक्टर महोदया को इस सम्बंध में उचित कदम उठाना चाहिये। राज्यपाल के आदेशों को दरकिनार कर अपनी स्वेच्छचारिता करने वाले वन मण्डलाधिकारी श्री अंसारी को तुरंत उचित कदम उठाने हेतु निर्देशित करें। ताकि शासन के आदेशों का पालन हो सके।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget