जरूरतमंद विकलांग बच्चों की मदद के लिए क्षेत्र के समाजसेवी अजय ने बढ़ाए कदम
भालूमाडा----
एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के समाजसेवी अजय यादव ने विकलांग बच्चों की मदद के लिए कदम बढ़ाते हुए ऐसे जरूरतमंद बच्चों की मदद कर रहे हैं जो विकलांग हैं इसी कड़ी में अजय यादव ने कोतमा कालरी निवासी हरीश चंद्र प्रजापति के दो छोटे बच्चों को जो दोनों आंख से अंधे हो चुके हैं उन्हें उनके अनुरूप साउंड फुटबॉल प्रदान कर खेल के क्षेत्र में उनका उत्साहवर्धन किया बच्चों को प्रदान किया गया फुटबॉल खेलते वक्त आवाज करता है और उस आवाज के माध्यम से आंखों से अंधे हो चुके बच्चे फुटबॉल का लुफ्त उठा सकते हैं अजय यादव ने बताया कि वह समाज के हर उस बच्चे की मदद करना चाहते हैं जो विकलांग हैं तथा वे बच्चे जिन्हें उपकरण की आवश्यकता है वह उनकी मदद ले सकते हैं और वह मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं। वैसे क्षेत्र के लिए यह पहला अवसर था जब कोई नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों के लिए कुछ करने का छोटा सा प्रयास किया गया है आज के इस प्रयास से आने वाले समय में अन्य बच्चों को भी जो अपने घरों में अपनी दिव्यांगता के चलते घर से बाहर नहीं निकल पाते वही उनके परिवार जन भी कहीं न कहीं आर्थिक रूप से इतने समृद्ध नहीं है कि वह लोग भी अपने बच्चों की खुशी के लिए कुछ कर पाए समाज में इस तरह की पहल से शायद उन बच्चों को भी खुशियां प्राप्त हो सके यही प्रयास किया गया है जो कि अत्यंत सराहनीय है।