सीबीएल कंपनी के अफसरशाही, तानाशाही ने फिर लील ली एक जिंदगी

सीबीएल कंपनी के अफसरशाही, तानाशाही ने फिर लील ली एक जिंदगी


अनूपपुर 

शारदा कोयला खदान में संचालित सीबीएल कंपनी के जीएम राम उजागर पांडे के तानाशाही रवैया से परेशान होकर कंपनी में पदस्थ ड्राइवर निजामुद्दीन ने फांसी पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कंपनी के दो कर्मचारी जीएम के शोषण का शिकार हो काल के गाल में समा चुके हैं 4 मार्च को ड्यूटी के दौरान ड्राइवर के हाथों महज गाड़ी का पट्टा टूटने के नुकसान को लेकर जीएम राम उजागर पांडे ने ना सिर्फ उसे सभी लोगों के सामने जलील किया बल्कि उसे काम से भी निकाल दिया मानसिक तनाव में आए ड्राइवर  घर पहुंच कर फांसी के फंदे पर झूल गया  इस तरह अफसरशाही के शोषण का शिकार होकर एक हंसता खेलता घर बर्बाद हो गया मृतक के परिजनों ने कंपनी के जीएम पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार ठहराया है सीबीएल प्रबंधक की मनमानी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है लगभग 11 वर्ष पुराने 20 मजदूरों को इन्होंने बिना किसी वजह के काम से निकाल दिया है जो आज भी कंपनी के गेट पर ड्यूटी वापस पाने की आस लिए धरने पर बैठे हुए हैं कहीं ऐसा ना हो इनमें से भी कोई कर्मचारी मजबूर होकर काल में समा जाए।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget