पक्की सड़क व नाली निर्माण हेतु अपर कलेक्टर को शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

पक्की सड़क व नाली निर्माण हेतु अपर कलेक्टर को शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर/भालूमाडा

8 मार्च 22 को शिवसेना अनूपपुर जिला अध्यक्ष पवन पटेल ने कलेक्टर अनूपपुर के नाम अपर कलेक्टर अनूपपुर सरोधन सिंह जी को ज्ञापन सौंप कर मांग किया है कि कोतमा नगर पालिका अंतर्गत कदम टोला वार्ड नंबर-11में लगभग 100 परिवार निवासरत है जहां चेतराम के घर के पास से बृजभान सिंह के घर तक पक्की सड़क एवं नाली ना होने के कारण बारिश के मौसम में लोगो के घरों के सामने घुटने बराबर पानी का भराव हो जाता है जिससे वहां के निवास करने वालो लोगो को कच्ची सड़क पर आने जाने में एवं नाली ना होने से पानी भराव के कारण  अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है  जिसमे कोतमा कदम टोला वार्ड नंबर - 11 में 30 दिनो के भीतर नाली एवं सड़क निर्माण करवाया जाए अन्यथा शिवसेना अनूपपुर जिला इकाई धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

उक्त ज्ञापन के दौरान शिवसेना कोतमा नगर सचिव राहुल कोल,वार्ड प्रमुख विनय कोल मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget