नाबार्ड संस्था के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नाबार्ड संस्था के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन


अनूपपुर/कोतमा

8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कोटा के प्रांगण में नाबार्ड संस्था के सहयोग से महिला दिवस का  सम्मलेन आयोजित किया गया |

कार्यक्रम में कोटा सरपंच श्रीमति गोमती गोंड, स्व सहायता समूह की अध्यक्ष एवं ग्राम संगठन से मीरा बाई, रामबती,प्रतिमा शर्मा ने नाबार्ड के डी.डी.एम. रविन्द्र झोले एवं लीड  बैंक प्रबंधक  सी.एल.मांझी  डा. संदीप कौशिक ने माँ सरस्वती एवं गाँधी जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया, कार्यक्रम के प्रारंभ कोपरा गांव की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया |

तद्पश्चात सर्वप्रथम सभी महिलाओं ने अपने काम एवं अपने जीवन एवं समूह के अनुभव प्रस्तुत किये, कार्यक्रम में दस महिलाओं को विशेष उपहार देकर उन्हें अतिथियों के माध्यम से सम्मानित कराया गया, अपने उदबोधन में सी.एल.मांझी ने समूह के बनाये गठन एवं बैंक से जुडी योजनायें प्राप्त करने की जानकरी प्रदान की, नाबार्ड प्रतिनिधि द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड एवं बैंक से सम्बन्ध पर प्रकाश डाले तथा डा. संदीप कौशिक आई.जी.इन.टी.यू. अमरकंटक द्वारा क्षेत्र को लाख उत्पादन में कैसे संपन्न किया जा सकता है विषय पर प्रेरित किये |

आशा सुपरवाईजर एवं कोटा गांव की बहू ने बाल विवाह रोकने एवं कोरोना वैक्सीनेशन के फायदे पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम में रंगारंग  नृत्य एवं लोक संगीत का आयोजन हुआ | 

उक्त कार्यक्रम सचिव हार्ड संस्था सुशील कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ |

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget