कृषि उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का किसान पूरा लाभ उठायें- रामनारायण मिश्रा
शहड़ोल
मध्यप्रदेश में संचालित ,कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं जिले के कृषक, जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला शहड़ोल ने कृषकों से अपील की है की कृषि विभाग में संचालित नलकूप योजना कृषि उपकरण सब्सिडी दर पर व उद्यानिकी विभाग में किसानों को अनुदान में सब्जी बीज वितरण स्प्रिंकलर सेड जैसी महत्वाकांक्षी विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित है जिनका लाभ उठाने के लिए सभी कृषकों को आगे आने का आवाहन जिला के महामंत्री राम नारायण मिश्रा ने किया है शासन स्तर से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ शहडोल जिले के सभी कृषक उठाएं श्री मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश की सरकार ने किसानों को हित अनेकों प्रकार की विभिन्न योजना ओ,का संचालन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है लेकिन प्रचार प्रसार ना होने के कारण जिले का कृषक उक्त योजनाओं का लाभ लेने में आगे नहीं आ रहे जिस पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा ने शहडोल जिला के कृषकों को आगे आने के लिए आवाहन किया है।