शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोलनटोला मेंडियारास विद्यालय परिसर में शुक्रवार को अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण किया गया
अनूपपुर
इस विद्यालय परिसर में अंकुर अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर उनकी देखरेख का संकल्प लिया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।एवं लोगों को बताया कि अंकुर अभियान के दौरान 1 से 5 मार्च के बीच सभी लोग अपने-अपने घरों व उसके आसपास खाली जगह में पौधरोपण अवश्य करें।एवं रोपे गए पौधे का फोटो वायु दूत एप पर अपलोड करें और वृक्षारोपण के 30 दिवस बाद पुन: नवरोपित पौधो की नवीन फोटो एप पर अपलोड करना होगी। तदपश्चात प्रतिभागी सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं के साथ 2 अमरुद 4 सो पत्तियाँ का पौधरोपण कर करके पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही वहां के छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि पर्यावरण को शुद्घ रखने के लिए कम से कम एक पौधे अवश्य लगाए। इसके साथ ही उसकी देखभाल भी करने की अपील किया। ताकि पौधरोपण करने का उद्देश्य पूरा हो सके और वातावरण को ग्रीन बलिया बनाया जा सके और शुद्ध वायु मिल सके।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पांडे जी के नेतृत्व में कोरोना वालेटियार संतोष कोल इस विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्घ रखने का संकल्प लिया और समस्त छात्र छात्राओं को पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर उपस्थित रहे विद्यालय के प्राचार्य श्री लखन प्रजापति जन अभियान परिषद के सदस्य संतोष कोल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है क्योंकि ग्लोबल वार्मिगिं तेजी से ना हो इसलिए हम लोगों की आने वाली पीढि़यों को बचाने के लिए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना बहुत जरूरी है।