5 दिन बाद भी नही मिली नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी को अलीगढ़ के ताले की चाभी

5 दिन बाद भी नही मिली नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी को अलीगढ़ के ताले की चाभी, क्या है इस ताले का राज अभी पढ़े पूरी खबर👇🏿👇🏿👇🏿


अनूपपुर

जिला मुख्यालय में इंदिरा चौक के पास PWD ऑफिस के सामने यात्री प्रतीक्षालय के बगल में नगरपालिका अनूपपुर के द्वारा बना बनाया लोहे का यूरिनल (पेशाब घर) रखा गया था जो लगभग 6 माह से महिला यूरिनल में नगरपालिका द्वारा ताला लगाकर रखा गया हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार उस ताला लगे यूरिनल के अंदर नगरपालिका के कर्मचारी गोदाम बना लिए है और सुबह शहर में झाडू लगाने वाले कर्मचारी अपना झाडू लगाने वाला सामान रखते हैं मुख्यालय का मुख्य चौराहा, कार्यालय, विद्यालय, जैतहरी जाने वाले लोगो के लिए बस स्टॉप टैक्सी स्टैंड होने के कारण महिलाओ का आना जाना बना रहता हैं। इस खबर को 28 फरवरी को दबंग पब्लिक प्रवक्ता ने प्रमुखता से प्रकाशन किया था।


इस मामले में मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योति सिंह से बात किये तो उन्होंने कहा था कि इस मामले की मुझे जानकारी नही है अगर ऐसा है तो मैं तुरंत महिला यूरिनल का ताला खुलवाती हूँ, मगर कई दिन बीत जाने के बाद भी नगरपालिका के अधिकारी सीएमओ को उस महिला यूरिनल के ताले की चाभी नही मिली पाई, पूरा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियो को चाभी ढूढने के लिए लगा दिया गया है। 5 दिन बात भी अभी तक किसी को सफलता नही मिली हैं। हो सकता है कि कर्मचारी मन लगाकर काम न करने की वजह से चाभी नही मिल पा रही हैं। जो ताला लगा है वह ताला अलीगढ़ का होने के कारण काफी महंगा एवं मजबूत है, इसलिए तोड़ नही पा रहे हैं। या इसकी कहानी ही कुछ और हैं अब शनिवार और रविवार छुट्टी होने के कारण 2 दिन का समय और निकल जाएगा। सोमवार को ही कुछ हो पायेगा। खबर प्रकाशन होने के बाद यह मामला जिले के आला अधिकारियों के पास तक पहुँच गयी, मगर किसी के कान में जूं तक नही रेंग पाई। जब जिला मुख्यालय का ये हाल है तो बाकी जगह की तस्वीर कैसी होगी ये सबके समझ में आ सकती हैं। अब देखना यह हैं कि कब तक अलीगढ़ का ताला बंद रहता हैं।
Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget