पिता पुत्र पर हमला पुत्र का कटा गला हुई मौत, पिता घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत आमाडांड में बीते रात आपसी विवाद में पुत्र की मौत हो गई तो पिता जिंदगी के लिए अस्पताल में लड़ाई लड़ रहा है पुलिस ने बताया कि आमाडाड निवासी अंकित दुबे, सेमरा निवासी राजा केवट से गाली गलौज कर रहा था, सूचना मिलने पर राजा केवट के पिता लालमन केवट , मनीराम केवट, राजा केवट ,अनुराग द्विवेदी, प्रशांत शुक्ला, शिवम शुक्ला के साथ यह लोग आमाडांड गए जैसे ही अंकित दुबे की दुकान के सामने गाड़ी खड़ा किया , तो देखा कि अंकित दुबे, शिवेंद्र मिश्रा, विनय केवट राजा केवट के साथ मारपीट करने लगे वही डंडे के टूटे हुए नुकीले भाग से राजा केवट के गले में घोप दिया, गले से खून निकलते देख उसे कार में लाकर बैठाते हुए उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, राजा केवट के पिता लालमन केवट कार से बाहर था तो अंकित दुबे अपने दुकान का शटर खोलकर चाकू लेकर आया और हत्या करने के आशय से लालमन केवट के पेट में कई बार चाकू से मारा तथा शिवेंद्र मिश्रा ,विनय केवट, लाठी डंडा से लालमन के साथ मारपीट किए जिससे वह भी गिर गया, लालमन को उपचार हेतु बिलासपुर रेफर किया गया है ! तो वही बिजुरी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान राजा केवट की मृत्यु हो गई, पुलिस ने आरोपी अंकित दुबे ,शिवेंद्र मिश्रा ,विनय केवट के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया है वही 2 लोगों की गिरफ्तारी भी पुलिस ने कर ली है बताया जाता है कि मारपीट में अंकित दुबे को भी गंभीर चोटें आई हैं झगड़े का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में लगी हुई है !