संशोधित खबर 5, 7 एवं 9 मार्च को सुबह 8 से 12 तक विद्युत आपूर्ति रहेंगी बन्द

 संशोधित खबर 5, 7 एवं 9 मार्च को सुबह 8 से 12 तक विद्युत आपूर्ति रहेंगी बन्द


अनूपपुर/कोतमा

विद्युत वितरण कोतमा के सहायक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार धुर्वे ने बताया कि 5 मार्च, 7 मार्च और 9 मार्च को नगर में 4 घंटे विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी उन्होंने बताया कि नगर में लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसके कारण 33/11 के व्ही उप केंद्र कोतमा से निर्गमित 11 केवी कोतमा टाउन फीडर के पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है जिसके कारण 11 केवी टाउन फीडर का विद्युत प्रवाह सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बाधित रहेगा । उन्होंने बताया कि कोतमा बाजार विकास नगर पुरानी बस्ती रेस्ट हाउस रोड मनेंद्रगढ़ रोड के अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ता को होने वाली परेशानी के लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि कार्य को देखते हुए समय में हेरफेर किया जा सकता है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget