स्व. सरोज पांडेय स्मृति ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता मेकल क्लब द्वारा आज से
अनूपपुर
स्वर्गीय श्री सरोज प्रसाद पांडे की स्मृति में ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता द्वितीय वर्ष का आयोजन स्थान चंदास नदी के पास चचाई रोड अनूपपुर के जिला खेल परिसर अनूपपुर में मेकल क्लब के तत्वाधान में एवं जिला खेल युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में दिनांक 11 मार्च 2022 दिन शुक्रवार को सायं 5:00 बजे से सुश्री सोनिया मीणा कलेक्टर अनूपपुर के मुख्य अतिथि अखिल पटेल पुलिस अधीक्षक अनूपपुर की अध्यक्षता में एवं मेकल क्लब के संरक्षक रामनारायण उरमालिया, जी के मिश्रा, एवं राज किशोर तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता पुरुष वर्ग दिनांक 11 मार्च 2022 दिन शुक्रवार सायं 5:00 बजे से प्रारंभ होकर दिनांक 14 मार्च 2022 दिन सोमवार सायं 5:00 बजे के पश्चात समापन होगा। जिसमें सभी प्रकार के नियम और शर्तों संबंधित जानकारी हेतु खिलाड़ी संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता में ओपन डबल विजेता को 11000 रू. + ट्राफी,उपविजेता को 5100 रू.+ ट्रॉफी,दीर्घानुभवी विजेता को 3000 रू.+ ट्रॉफी एवं उपविजेता को 1500 रू.+ ट्रॉफी पुरस्कार प्रदाय किया जाएगा। मेकल क्लब अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, सचिव मो.रईस खान एवं सदस्यगण अशोक यादव, एहसानुल चाचा, महेंद्र त्रिपाठी, परेश गुप्ता, अजय सिंह चंदेल, अनिल, धर्मेंद्र चौबे, चंद्र भूषण त्रिपाठी, रज्जाक चाचा, डॉ विश्वास, डॉ प्रमोद मिश्रा, राम नारायण पटेल, मनोज शर्मा, आशीष तिवारी, गुड्डू गुप्ता, पुष्पेंद्र तिवारी,अजय पटेल, पुष्पेंद्र पांडे सहित मेंकल क्लब द्वारा क्षेत्र के रुचिकर खिलाड़ियों, पत्रकारगण, समाजसेवी,नागरिक गणों को अधिक से अधिक संख्या में सादर आमंत्रित किया गया है।