चार माह से पेमेंट नही मिला, ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों ने किया काम बंद

चार माह से पेमेंट नही मिला, ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों ने किया काम बंद


अनूपपुर

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में आज 11 मार्च 2022 से सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है कर्मचारियों का कहना है कि दिसंबर माह से हमारा पेमेंट नहीं मिला है यह चौथा महीना पूरा होने जा रहा है परीक्षाओं का समय है बच्चों के स्कूलों की फीस देनी है त्यौहार है त्यौहार में सामान लेने के पैसे नहीं हैं ठेकेदार से पेमेंट की बात करते हैं तो ठेकेदार का कहना है कि हमारा पेमेंट विभाग से नहीं हुआ है जिसके कारण हम लोग आप का पेमेंट नहीं कर पाएंगे जब विभाग से भुगतान आएगा तो तभी आप लोग का पेमेंट दिया जाएगा वहीं सफाई कर्मचारियों द्वारा विगत माह 2022 भी श्रीमान सिविल सर्जन महोदय जिला चिकित्सालय अनूपपुर को एक ज्ञापन दिया था उसमें उन्होंने कहा था कि 28 फरवरी तक वेतन नहीं दिए जाने पर 3 मार्च से हम सफाई कर्मचारी अस्पताल में कार्य नहीं करेंगे जिस पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर परस्ते ने ज्ञापन कापी में 10 मार्च तक भुगतान करा देने की बात कही थी परंतु 10 मार्च तक वेतन इनका नहीं मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों का कहना है कि आज 11 मार्च से हम सफाई कर्मचारी सफाई का कार्य नहीं करेंगे जब तक हमारा भुगतान नहीं हो जाता।

*इनका कहना हैं*

सफाई कर्मचारियों का 3 माह का पेमेंट करवा दिया गया है हड़ताल समाप्त हो गयी है।

*डॉ. एस सी राय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget