गौरव अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा ने जमा कराए 82 हजार की समर्पण निधि राशि
शहड़ोल
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व से किसान मेरा गौरव अभियान कार्यक्रम के उपलक्ष में समर्पण निधि एकत्रित करना था जिस पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने 1 दिन में ₹82000 की राशि संग्रह कर कर भारतीय जनता पार्टी के जिला शहडोल के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह को सौंपी कार्यक्रम में मुख्य रूप यह,रहे उपस्थित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी, किसान मोर्चा प्रभारी शीतल पोद्दार, उपाध्यक्ष मोती सिंह, अजय मिश्रा, शत्रुघ्न चतुर्वेदी, जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा, पंकज सिंह बघेल, जिला मंत्री रमाकांत तिवारी, रामनिवास गौतम जिला कार्यकारिणी सदस्य फरीद खान, श्रीमती स्नेहा द्विवेदी, श्रीमती प्रियंका सोनी एवं किसान मोर्चा के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं,महामंत्री की गरिमामय उपस्थिति,मे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप जी,ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा दिन-रात की जा रही मेहनत की भी प्रशंसा की और इतने बड़े धनराशि को एक साथ 1 दिन में एकत्र कर देने के लिए किसान मोर्चा का आभार भी,व्यक्त किया किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी ने कहा की हम सबको जैविक खेती को अपनाना होगा साथ ही किसानों को आत्मनिर्भर बनाना व किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हम सबको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी उक्त कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा द्वारा किया गया।