बंद पड़ी खदान से कबाड़ काटकर चोरी कर ले जाने के फिराक में थे चोर पुलिस ने पकड़ा
अनूपपुर/जमुना
एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र की बंद पड़ी जमुना सीएचपी कोयला खदान में पड़े करोड़ों रुपए के कबाड़ को चोरों द्वारा लगातार चोरी किए जाने की घटना है सामने आ रही हैं । 13 मार्च 2022 को एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र कंपनी के सुरक्षा कर्मियों को जमुना सीएचपी से कंपनी के कबाड़ पड़े सामानों को काटकर चोरों द्वारा ले जाने की जानकारी मिलने पर कंपनी के सुरक्षाकर्मी संजय मिश्रा मारकंडेय सिंह अपने साथियों सहित थाना भालूमाडा पुलिस के उपनिरीक्षक सलीम खान के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से कबाड़ की चोरी कर ले जाते वक्त पुलिस ने वाहन सहित अवैध कबाड़ को पकड़ा तो वही पुलिस और कंपनी के सुरक्षाकर्मियों के पहुंचते ही कबाड़ चोर मौके से फरार हो गए लेकिन मौके पर पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 17 जी 2997 जिसमें ढाई टन कबाड़ भरा हुआ था पुलिस ने मौके से जप्त किया और वही इस मामले में अवैध कबाड़ चोरी के मुख्य आरोपी गुलाम अंसारी के विरुद्ध धारा 379 413 34 ता .हि. का मामला कायम कर मुख्य आरोपी गुलाम अंसारी और उसके साथियों की तलाश भालूमाडा पुलिस के द्वारा की जा रही है।