श्रम विरोधी कानून को वापस लेने हेतु जीएम कार्यालय के सामने संयुक्त यूनियन ने किया विरोध
अनूपपुर/कोतमा
श्रम विरोधी कानून वापस लेने हेतु जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के सामने संयुक्त यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के अंतर्गत कोयला खदानों में काम करने वाले श्रम संगठन के संयुक्त प्रतिनिधियों ने 12 मार्च 2022 को जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के सामने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर अपनी मांगों को प्रमुखता के साथ रखा इसी कड़ी में श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने श्रम कानून वापस लेने और क्या 11 वेज बोर्ड जल्द से जल्द लागू करना निजीकरण पर रोक लगाना जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन कर प्रबंधन के सामने बात रखते हुए भारत सरकार से अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की है श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने 28 मार्च एवं 29 मार्च 2022 को तमाम मुद्दों को लेकर जमुना कोतमा क्षेत्र में संचालित कोयला खदानों को बंद करने का आवाहन किया है जिससे कि उनके अधिकारों की रक्षा हो सके और केंद्र सरकार उनकी बातों को सुन सके हड़ताल में एचएमएस एटक सीटू इंटक श्रम संगठन शामिल हो रहे हैं और अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।