पुलिस की कार्यवाही अवैध रूप से रेता परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त 1 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की कार्यवाही अवैध रूप से रेता परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त 1 आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर/चचाई

दिनांक 2 मार्च 2022 की रात्रि गस्त भ्रमण के दौरान मुखविर सूचना पर एक ट्रेक्टर बिना नम्बर का सोनालिका कम्पनी का मय ट्राली के ग्राम बकही में अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते मिला । ट्रेक्टर ट्राली में फुल ट्राली रेत लोड होना पाया गया चालक रामलखन सिंह गोड़ पिता ललन सिंह गोड़ उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम बकही के पास रेत खनिज के संबन्ध में कोई कागजात टीपी न होने से ट्रेक्टर ट्राली मय रेता 3 घन मीटर कीमती 3000 रुपये ट्रेक्टर कीमती 4 लाख रुपये कुल 403000/ रुपये (चार लाख तीन हजार रुपये) जप्त किया गया। ट्रेक्टर ट्राली का मालिक ललन सिंह गोड़ निवासी बकही व ट्रेक्टर इंजन के मालिक मूलचंद सिंह गोड नि धनगवाँ (देवरी) थाना बुढार ट्राली मय रेता के लोड करीब चालक व मालिकों के विरुद्ध धारा 379,414,34 ताहि एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम एवं 146/196,39/192 (1).03/181 MVACT के तहत अपराध कायम किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अखिल पटेल भा.पु. से. श्रीमान अतिरिक्त पु. अधी, महोदय श्री अभिषेक राजन के कुशल निर्देशन में एवं एस डी ओ पी अनूपपुर सुश्री क्रीर्ति बघेल के कुशल नेतृत्त में थाना प्रभारी निरी. बी एन प्रजापति, सउनि लालमणि, चा. आर. 159 अरिवन्द परमार के द्वारा उक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा हैं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget