पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया शिवरात्रि का त्योहार, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारा
अनूपपुर
अनूपपुर जिले में महा शिवरात्रि का त्योहार कोतमा, बिजुरी, राजनगर, भालूमाड़ा, अमरकंटक, राजेन्द्रग्राम, चचाई, जैतहरी के अलावा छोटे छोटे कस्बो और गांव में धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह देवो के देव महादेव की बारात गाजे बाजे के साथ निकाला गया हर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया सभी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर अनूपपुर- राजेन्द्रग्राम मार्ग स्थित किरर शिव - हनुमान मन्दिर में विधिवत पूजा - अर्चना के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। दिन भर चले भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं एवं यात्रियों ने प्रसाद प्राप्त किया।
मिड वे ट्रीट के ऊपर थोडी दूरी पर स्थित शिव - हनुमान मन्दिर में शिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर बजरंग स्टोन क्रेशर एवं मिड वे ट्रीट के संचालकों द्वारा पूजा अर्चना के साथ लगातार तीसरे वर्ष विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। सुनील कुशवाहा, डा अरुण मिश्रा, उमाशंकर पटेल,मुकेश कुशवाहा, विमल कुशवाहा के साथ उनके सहयोगियों द्वारा पूरे दिन चले भण्डारे में श्रद्धालुओं और हजारों यात्रियों को प्रसाद वितरित किया गया। आने - जाने वाले यात्रियों एवं आसपास के बहुत से गांव के लोगों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भण्डारे का स्वाद चखा।
*बेलिय बड़ी में धूमधाम से मनाया शिवरात्रि का त्योहार*
हिन्दू धर्म के विशाल त्योहार महाशिवरात्रि पर्व मंगलवार के पावन उपलक्ष्य में अनूपपुर जिले के कोतमा के समीपी ग्राम बेलिया बड़ी में महाशिवरात्रि बड़े धूमधाम से मनाया गया, बेलिया बड़ी ग्राम के ही निवासी कृष्णअवतार पांडेय जो कि मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद से सफलता पूर्वक सत्यनिष्ठा से 62 वर्ष पूर्ण कर आज महाशिवरात्रि के दिन ही सेवानिवृत हुए जिससे ग्रामवासियो में दोहरी खुशी देखी गयी, महाशिवरात्रि के इस पर्व में बेलिया बड़ी ग्राम के नया तालाब स्थित पांडेय (गौटिया) परिवार के पुस्तैनी शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी ग्राम वासियो ने अपने आराध्य देव का सेवा किया एवं विशाल भव्य भंडारे का आयोजन पांडेय परिवार द्वारा किया गया। इस उपलक्ष्य में ग्राम के समाज सेवियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए, एवं सनातन धर्म के प्रति अपना योगदान दिए, कार्यक्रम में बेलिया बड़ी के रामावतार पांडेय, रामगणेश पांडेय, रामनरेश पांडेय, कृष्णा अवतार पांडेय, रमेश पांडे, रामशुफल पांडेय जी,दयाराम पांडेय जी के मार्गदर्शन में युवा वर्ग के कैलाश पांडेय, शुभाष मिश्र, विकाश मिश्रा, प्रफुल्ल पांडेय, जय नारायण, सौरभ पांडेय, मुकेश पांडेय, गौरव पांडेय, हरिमोहन पांडेय,संदीप पांडेय, कृष्णा पांडेय, राजनारायण पांडे, नीरज पांडे अभिलाष मिश्रा समेत स्थानीय पत्रकार विनोद पांडेय भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम सफल रहा