किसान गणेश ने धान की रुकी राशि प्राप्त होने पर भाजपा किसान मोर्चा का जताया आभार

किसान गणेश ने धान की रुकी राशि प्राप्त होने पर भाजपा किसान मोर्चा का जताया आभार


*क्या है पूरा मामला*।

जिला शहड़ोल के झींक बिजुरी के तेंदूटोला निवासी गणेश दीन केवट ने दिनांक 29 दिसंबर 2021 को 68 कुंटल धान खरीदी केंद्र सहकारी समिति झींक बिजुरी में विक्रय किया था 2 माह बीतने के बाद भी अन्नदाता किसान के खाते में उसके धान की राशि नहीं आई जिस पर उसने  किसान मोर्चा जिला शहडोल की शरण ली और आप बीती बताई किसान गणेश केवट के यहां घर में बेटी की शादी होने से किसान चिंतित था जिस पर किसान मोर्चा जिला शहडोल के संवेदनशील जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी व अपने काम के नाम से जाने जाने वाले किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा ने  जिले के अधिकारियों से बात की और  कृषक गणेश दीन केवट के धान की रुकी राशि भुगतान की जानकारी प्राप्त की और तत्काल भुगतान कराने की मांग को बड़ी मजबूती से रखा। 

*जिला प्रशासन भी आया हरकत में*

आनन-फानन में किसान का एपीओ जनरेट जिला अधिकारियों द्वारा कराया गया उसके बाद किसान के धान की रुकी हुई राशि प्राप्त हो गयी अपनी बेटी की शादी मे सही समय पर पैसा दिलाने के लिए किसान गणेश दीन केवट ने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी व महामंत्री राम नारायण मिश्रा एवं किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। अगर भाजपा किसान मोर्चा समय पर पीड़ित किसान की मदद न की होती तो बेचारे गरीब किसान के यहाँ शादी होने में काफी परेशानी हो सकती थी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget