क्या यही है विकास पार्क के नाम पर लोगो को बांटा जा रहा हैं गंदगी और बीमारी ?
अनूपपुर/राजनगर
अनूपपुर जिले के नवगठित नगर परिषद बनगंवा किसी न किसी कारण में सुर्खियों में रहता हैं क्यूंकि यहाँ के अधिकारी कर्मचारियो को लापरवाही करने की आदत सी पड़ गयी है अपने नगर परिषद बनगवां मे बच्चो को मनोरंजन के लिए इको पार्क बनाया गया हैं जिससे बच्चो का खाली समय पार्क में गुजारने के मौका मिले लेकिन पार्क में ग्रहण सा लगता जा रहा हैं पहले इको पार्क के नाम पर बच्चों से रुपये लेकर सुर्खियां बटोरी गयी सब पार्क के सामने कचरा का ढेर लगाकर पार्क में आने वाले लोगो को बदबू से भरा वातावरण देकर बीमारी परोस रही है जिससे पार्क में आने वालो की संख्या धीरे धीरे घट जाएगी और पार्क का अस्तित्व ही मिट जाएगा पूरे शहर में ऐसे गंदगी के ढेर देखे जा सकते है जब कर्मचारियों की सभी कार्यो के लिए भर्ती की गई है तो समय से कार्य सीएमओ साहब क्यू नही करवा पा रहे क्या कर्मचारी पगार लेने तक ही सीमित रह गए हैं। नगर परिषद बनने ने बाद वहां की जनता ने जो विकास का सपना देखा था वो चूर चूर होता नजर आ रहा हैं लोगो ने सोचा था कि साफ, सफाई, स्वच्छ पानी, स्वच्छ वातावरण मिलेगा मगर नगर परिषद के कर्मचारी और अधिकारी सब किये कराए पर पानी फेर रहे हैं। अब तो जाग जाओ नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी।