नगर में खुलेआम दिन दहाड़े चल रहा हैं जुआ का खेल, पुलिस नही कर पा रही हैं कार्यवाही

 नगर में खुलेआम दिन दहाड़े चल रहा हैं जुआ का खेल, पुलिस नही कर पा रही हैं कार्यवाही 

*ये है देश का भविष्य*👇🏿👇🏿👇🏿


अनूपपुर/जैतहरी

जैतहरी नगर सहित आसपास ग्रामीण अंचलों में जुए के फड़ तेजी से चल रहे है नगर के वार्ड क्रमांक 14 में कमलेश गैरिज के समीप सुबह होते ही जुआड़ियों का जमघट लग जाता है जो देर रात्रि तक चलता रहता है वही जुआड़ियों द्वारा नशे की हालत में अनाप शनाप गाली गलौज करते रहते है जिससे वार्डवासी और वहाँ से गुजरने वाले लोग महिलाये बच्चे परेशान हो रहे है वही अध्ययन करने वाले  विद्यार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा जिनका बोर्ड परीक्षा भी वर्तमान में चल रही है और पुलिस केवल खानापूर्ति में लगी है दिनदहाड़े खुलेआम अपराध हो रहा हैं और जिम्मेदारों को कुछ दिखाई ही नही दे रहा हैं पूरा नगर एवं आस पास के क्षेत्रों में जुआ सट्टा, अवैध शराब खोरी में लगातार वृद्धि होती जा रही है क्षेत्रवासियों वार्डवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है जुआड़ियों की धड़पकड़ कर बढ़ते हुए अपराधों पर यथा शीघ्र अंकुश लगाने की पहल करें। ऐसा न हो कि नवयुवक देश के भविष्य अपराध के आगोश में न समा जाए। जनहित में जल्द प्रशासन को जल्द कदम उठाने की आवश्यकता है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget