महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में राष्ट्रपति, एवं मुख्यमंत्री के नाम को सौंपा ज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में राष्ट्रपति, एवं मुख्यमंत्री के नाम को सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर/जैतहरी

मध्य प्रदेश किसान सभा जिला समिति अनूपपुर, संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी तहसील समिति जैतहरी के नेतृत्व में आज तहसीलदार जैतहरी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में मांग किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2022- 23 में  केंद्र सरकार द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया गया है और बजट में गरीब किसान छात्र नौजवान के हितों में व्यापक पैमाने पर कटौती किया गया है,  जिसका पुरजोर विरोध किए जाने की चेतावनी दिया गया है ।

 ज्ञापन में बढ़ती बेरोजगारी महंगाई एवं भ्रष्टाचार को रोके जाने एवं संयुक्त किसान मोर्चा के साथ किए गया वायदा के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अन्य मांगों को तत्काल लागू करवाए जाने की मांग किया गया है ।

आंदोलनकारियों ने प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिए जाने, प्रदेश भर में सरकारी एवं निजी खरीदी केंद्रों पर अनाज की खरीदी एमएसपी से कम दर पर ना हो यह सुनिश्चित किए जाने,  मजदूरों के लिए श्रम कानूनों के पालन में सख्त कार्यवाही किए जाने,मनरेगा के कार्य में मजदूरों को प्रतिदिन कम से कम ₹500 मजदूरी दिए जाने की मांग किया ।

आंदोलनकारियों ने आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए बताया कि दिनांक 24 फरवरी को सरई में प्रदर्शन किया गया एवं 1 मार्च से गांव गांव में पदयात्रा किया जाकर राज्य एवं केंद्र सरकार के किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, नौजवान विरोधी, छात्र विरोधी, महिला विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा । जिसकी शुरुआत 1 मार्च को ग्राम चोर भठी  से प्रारंभ की जाएगी । ज्ञापन के समय मध्य प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष साथी रमेश सिंह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव साथी भगवानदास मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के तहसील समिति के सचिव साथी ओम प्रकाश साथी आनंद राम साथी नीरज सिंह , साथी ललन सिंह, साथी रामाधर सिंह, साथी कमलेश सिंह,साथी सिपाही लाल, साथी हजारी सिंह सहित कई साथी मौजूद थे। उक्त आशय की जानकारी संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष जुगुल किशोर राठौर ने दिया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget