विधायक के पहुचते ही अमानक चावल पर भ्रस्टाचार की खुली पोल, लगाई फटकार

विधायक के पहुचते ही अमानक चावल पर भ्रस्टाचार की खुली पोल, लगाई फटकार


*बीना क्वालटी टेस्ट ही एक गाड़ी से दूसरे गाड़ी में खाद्यान्न किया जा रहा था लोडिंग*

*अमानक चावलों का नही होगा वितरण, क्वालटी इंस्पेक्टर को दिया निर्देश*

*गुडवत्ता निरीक्षक केंद्र, प्रभारी से राईस मिलरों की मिलीभगत के लगे आरोप*

अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

मध्यप्रदेश सरकार गरीबो के लिए आये दिन नित नए नए घोषणाए करती रहती है वही गरीबों को एक रुपये किलो में अनाज उपलब्ध कराने की सरकारी योजना पर राईस मिल संचालक, क्वालटी टेस्ट ऑफीसर व केंद्र प्रभारी के मिली भगत से पलीता लगाया जा रहा है, नियम कानून को दरकिनार कर अमानक चावल का भंडारण व वितरण किया जा रहा है, अमानक चावल वेयरहाउस के माध्यम से सोसायटी तक पहुँच रहा है और इन चावलों को सोसायटी के माध्यम से गरीबो में बाट दिया जाता है।

25 फरवरी 2022 को क्षेत्र से मिल रही शिकायतो को देखते हुए पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने राजेन्द्रग्राम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया और मिलरों के यहाँ से आया हुआ चावल का अपने सामने ही क्वालिटी इंस्पेक्टर से जांच कराया व गोदाम में खाली होने आए अन्य गाड़ियों के लाट का भी निरीक्षण किया वही निरीक्षण के दौरान भ्रस्टाचारियो की पोल ही खुल गई एक गाड़ी से दूसरे गाड़ी में सीधे खाद्यान् को खाली कराया जा रहा था जिस पर विधायक ने जम कर वेयरहाउस प्रबंधक को फटकार लगाई है और इन सबकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने व विधानसभा में प्रश्न उठाने की बात कही है।

कस्टम मिलिंग राईस के चावल को मिलर द्वारा वेयरहाउस की गोदाम में जमा किया जाता है, जिसे गुडवत्ता निरीक्षक द्वारा तय मापदंडों के आधार पर चेक कर भंडारित करने के आदेश दिए जाते हैं इतना ही नही इन बोरों में वजन, लाट नंबर, मिलर का नाम आदि अंकित होना आवश्यक है लेकिन राजेन्द्रग्राम का वेयरहाउस प्रबंधन मिलरों से मिली भगत कर सीधे ही बिना जांच भंडारित करा रहा है और यही अमानक चावल गरीबों को वितरित कर सरकारी योजना में पलीता लगाने में जुटे हुए हैं जबकि इन सब मामलों को लेकर 2 दिवस पूर्व ही जयस संघटन की जिला इकाई ने पुष्पराजगढ़ एसडीएम अभिषेक चौधरी को इन सब मामलों को लेकर ज्ञापन के माध्यम से कार्यवाही करने को बात कही है साथ ही जयश संघटन ने कार्यवाली न करने की दशा में आंदोलन की चेतवानी भी दी है

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget