महिला पुरूष लाख किसानों के दल को अपर कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अनूपपुर/कोतमा
14 फरवरी को नाबार्ड संस्थान के सहयोग से अनूपपुर जिले से 25 महिला एवं पुरुष किसानो के दल को अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एवं औढेरा की महिला लाख किसान कली बाई, बेसहनी,तथा जमुना कोतमा क्षेत्र के सामुदायिक विकास अधिकारी डॉ आशीष सूर्यवंशी एवं हार्ड संस्था सचिव सुशील शर्मा ने भारतीय लाख गोंद संस्थान रांची झारखंड के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | उक्त संस्थान में यह दल 15 फ़रवरी को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर प्राप्त करेगा |यह संस्थान लाख उत्पादन एवं कीट अध्ययन में देश का सर्वोच संस्थान है जिससे आदिवासी क्षेत्रो में आजीविका का सवंर्धन होता है यहाँ के वैज्ञानिक लाख की खेती के तकनीकि प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देते है | सुशील शर्मा ने बताया की अनूपपुर जिले में हार्ड संस्था के द्वारा लाख की वैज्ञानिक पद्धति की खेती में किसानो को उक्त तकनीकि का प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान किया जाता है | किसानो के दल को रवाना करने के अवसर पर संस्था में अतुल रैकवार शोधर्थी इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय अमरकंटक तथा संस्था कार्यकर्ता एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे |