ट्रक के खलासी को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर उपचार के दौरान हुई मौत

ट्रक के खलासी को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर उपचार के दौरान हुई मौत


अनूपपुर

24 फरवरी2022 जिला अस्पताल अनूपपुर में गत रात अनूपपुर-कोतमा एनएच 43 मुख्य मार्ग पर कोतमा मे दामिनी कोयला खदान बुढार से रायपुर जा रहे 16 चक्का ट्रक का खलासी जो चालक के साथ दिशा मैदान के लिए उतर कर ट्रक के टायरों को देख रहा था इसी दौरान अनूपपुर से कोतमा की ओर जा रहे अज्ञात बड़े वाहन की जोरदार ठोकर से खलासी मोहन पिता भानु प्रताप केवट उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम छुलकारी कोतवाली अनूपपुर हाल ग्राम चंगेरी थाना कोतमा जो सिर,माथा एवं हाथों में आई गंभीर चोट से प्राथमिक उपचार बाद सीएससी कोतमा से जिला चिकित्सालय अनूपपुर भर्ती दौरान उपचार के समय मृत्यु हो गई घटना की सूचना पर जिला अस्पताल चौकी अनूपपुर में पदस्थ सहा,उप निरीक्षक बिपिन बिहारी राय,आरक्षक कमलेश  ने मृतक के शव का पंचनामा एवं शव परीक्षण कराकर मृतक के शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की,घटना के प्रत्यक्षदर्शी एवं चालक दयाशंकर सिंह ने बताया कि वह बुधवार की शाम दामिनी कोयला खदान बुढार से 16 चकिया ट्रक में कोयला लोड कर रायपुर के लिए रवाना हुआ जिसने मोहन पिता भानु प्रताप सिंह 18 वर्ष खलासी के रूप में साथ में रहा कोतमा पहुंचते ही शुक्ला ढाबा तिराहा के पास उसने ट्रक को खडा कर बाथरूम जाने के लिए रुका इस दौरान खलासी मोहन  सभी पहियों के टायरो का परीक्षण करने लगा परीक्षण दौरान अचानक अनूपपुर की ओर से तेज गति से आए अज्ञात बडे वाहन ने मोहन को ठोकर मारते हुए मनेंद्रगढ़ की ओर तेजी से भाग गया चोट लगने से मोहन की हालत गंभीर होने पर कोतमा अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर भर्ती किया गया जिसकी देर रात उपचार दौरान मौत हो गई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget