खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन किए जाने पर ट्रैक्‍टर तथा जे.सी.बी. जब्त

खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन किए जाने पर ट्रैक्‍टर तथा जे.सी.बी. जब्त


अनूपपुर 

24 फरवरी 2022 खनि अधिकारी सुश्री आशालता वैद्य ने बताया है कि खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन किए जाने से संबंधित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन तथा कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल के मार्गदर्शन में गुरूवार को एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी के नेतृत्व में राजस्व विभाग, खनिज विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम सकरा, मेड़ियारास आदि स्थलों पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 01 वाहन ट्रैक्टर मय ट्राली वाहन क्रमांक MP65AA0927 तथा 01 जे.सी.बी. मशीन को मौके पर जब्त कर थाना चचाई में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। इसी प्रकार पूर्व में कार्यवाही करते हुए 16 फरवरी एवं 21 फरवरी को ग्राम सकरा एवं छीरापटपर अंतर्गत निजी आराजी में खनिज मुरूम का अवैध उत्खनन किए जाने पर 02 वाहन ट्रक क्रमांक MP65GA1328 एवं MP18GA3622 को जब्त कर पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। इन प्रकरणों में दोषियों के विरूद्ध कुल अर्थदण्ड राशि 97 हजार 500 रुपये प्रस्तावित की गई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget