पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट का आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार

पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट का आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार


 

शहडोल/पपौन्ध

 दुष्कर्म व पास्को एक्ट के एक आरोपी को जिले की पपौन्ध पुलिस ने 6 घंटे में गिरफ्तार करने की उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार जिले के पपौन्ध थाना में एक नाबालिग बालिका ने एक युवक उम्र 20 वर्ष निवासी धनही खाना खड्डी जिला सीधी के विरुद्ध दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पपौन्ध पुलिस ने 23 फरवरी को रात 8 बजे युवज के विरुद्ध धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया और रात दो बजे रामपुर नैकिन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में पपौन्ध थाना प्रभारी जे पी शर्मा, उपनिरीक्षक सुरेंद्र शर्मा, सहायक उप निरीक्षक एहसान खान, आरक्षक नबी खान और साइबर सेल प्रभारी अमित दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget